भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर।आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड से जिलाध्यक्ष साधना राय एवं पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गयी।जो विशेश्वरगंज से मिश्र बाजार,महुआबाग, अफीम फैक्ट्री होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क जाकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों, महापुरुषों और राष्ट्रध्वज के प्रति राष्ट्र प्रेम की जो गंगा बह रही है। वह भारत के भविष्य को मजबूती तथा देश प्रेम को बढाने की प्रेरणा प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर जब हर देशवासी अपने अपने घरों पर झंडा लगाकर परिवार सहित इस राष्ट्रीय पर्व को मनाएंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिलाध्यक्ष साधना राय ने सबके प्रति आभार धन्यवाद जताया।
सभा को पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने भी सम्बोधित किया।
प्रभात फेरी मे पूर्व विधायक सुनीता सिंह,रूद्रा पांडेय, महामंत्री माया सिंह,किरन सिंह,साक्षी श्रीवास्तव, रंभा राय, कंचन गिरी,सुनिता सिंह,सीमा मिश्रा,रीमा खरवार, कल्पना राय, गुड्डी पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी लालमुनी देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *