पहले दी गलत जानकारी, अब देंगे स्पष्टीकरण

 

गाजीपुर । जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की समीक्षा की।  जिसमे जनपद की प्रगति संतोषजनक नहीं पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एव पशु चिकित्साधिकारी  को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर हरा चारा की बुवाई कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान पशु चिकित्साधिकारी रेवतीपुर द्वारा गतल सूचना दिये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण कर निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साघिकारी को निर्देश दिया आगामी दिनों में गर्मी का स्तर बढेगा, लू चलेगी, पशुओं को लू से बचाव के लिए गौशाला मे पहले से ही व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने  समस्त उप जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में सघन समीक्षा करते हुए जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों से कब्जामुक्त चारागाह की भूमि सम्बद्ध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद के समस्त अवशेष गोआश्रय स्थलों में दो दिनों में सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं वाई फाई लगाने के निर्देश दिए । मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही द्वारा अवगत कराया गया कि 15 अप्रैल से जनपद के समस्त गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसा संग्रहण अभियान चलाया जाएगा जिसमें आगामी छः माह की आवश्यकता के लिए दान एवं क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह किया जाएगा।

बैठक में दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

बिजली का कहर,खड़ी फसल जली

सादात। थाना क्षेत्र के शिशुआपार गांव में शुक्रवार सुबह खेत में खड़ी गेहूं की फसल …