
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा उलटफेर किया है मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में। जमीन से जुड़े पंचायती राज राजनीति के धुरंधर पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व ग्राम प्रधान रामकृत सिंह यादव को विधानसभा क्षेत्र की कमान सौंपी है। चुनावी वर्ष में यह परिवर्तन किस रणनीति के तहत और किस दिग्गज के प्रभाव में हुआ है,इसके कयास लगाए जा रहे हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र की कमान संभाल रहे गोवर्धन यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है,लेकिन यह साफ है कि उनको भी यह परिवर्तन रुचिकर नहीं लगा है।
अंसारी परिवार की परंपरागत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान समय में अंसारी परिवार के सुहेब अंसारी मन्नू कर रहे हैं। इससे पहले सांसद अफजाल अंसारी और उनके बड़े भाई शिब्गतुल्लाह अंसारी कर चुके हैं। सुहेब अंसारी मन्नू पूर्व विधायक शिब्गतुल्लाह अंसारी के पुत्र हैं। विधानसभा क्षेत्र में अंसारी परिवार की पसंद नापसंद का ख्याल समाजवादी पार्टी में बखूबी रखा जाता है। विधानसभा चुनाव के महासमर से पहले यह परिवर्तन माना जा रहा है कि पार्टी पर मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए कराया गया है। हालांकि विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त किए गए रामकृत यादव कभी संगठन का नेतृत्व नहीं किया है।
Narad Vani The Critical Opinion