“अमेज” का डिस्ट्रीव्यूशन अब गाजीपुर में

गाजीपुर : बैट्री,इन्वर्टर, सोलर, ईरिक्शा की बैट्री की चर्चित और इंटरनेशनल कंपनी अमेज ने जनपद में अपना डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है जनपद में इसके उत्पादों के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी जय माँ कष्टहरणी फर्म के अंतर्गत अदिति इंटरप्राइजेज को मिली है ।शुक्रवार को अष्टभुजी कालोनी में इसका उद्घाटन कंपनी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जनरल मैनेजर संजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और कंपनी की सर्विस के बारे में विस्तार से बताया। उनका स्वागत डायरेक्टर पीयूष राय ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया ।इस मौके पर कंपनी के ब्रांच मैनेजर कुमुद झा, एरिया मैनेजर कौशल राय, शमशेर सिंह, सुधीर राय, सुधाकर राय, इंद्रासन राय, समरेंद्र पासवान, माधव कृष्णा, गोपाल पाण्डेय, चुन्नू पांडे आदि उपस्थित थे । प्रोपराइटर सुनीता राय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Check Also

बिजली का कहर,खड़ी फसल जली

सादात। थाना क्षेत्र के शिशुआपार गांव में शुक्रवार सुबह खेत में खड़ी गेहूं की फसल …