अगले माह तक हो जाएगा समस्याओं का समाधान

गाजीपुर। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव एवं मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला विकास अधिकारी को मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर कर्मचारियों के समस्याओं का निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के समस्याओं को रखा। जिसमें महिला सफाई कर्मचारी व दिव्यांग सफाई कर्मचारी का स्थानांतरण अन्यत्र विकास खंडों व 40 से 50 किलोमीटर दूरी पर कर दिया गया है,जिसका संशोधन किया जाना अति आवश्यक है। बहुत विभागों में कैशलेस कार्ड नहीं बनने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।जिसको लेकर के जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि जो भी कर्मचारियों की लंबित समस्याएं हैं,उसे अगले बैठक से पहले निस्तारित किया जाएगा। बैठक में अनुपस्थित सभी विभागाध्यक्ष को अगले बैठक में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ,एग्रीकल्चर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मांधाता सिंह ,लैब टेक्नीशियन के जिलाध्यक्ष आलोक राय, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशनलाल ,जयप्रकाश बिंद,विनोद कुमार,बृजेश अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *