सामाजिक न्याय के महान योध्दा थे कर्पूरी ठाकुर

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी मंगलवार को आयोजित हुई ।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस गोष्ठी में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके लिए क्षअनुकरणीय है ,उनका संघर्ष,उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अन्दर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है । उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं , लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब जिन्दा रहेगा ।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कर्पूरी ठाकुर को एक राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया । उन्होंने कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे ।उनका नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए । वह आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे ।कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघ‌र्षो से भरा पड़ा था ।वह लालू यादव के राजनीतिक गुरु थे और लोक राज की स्थापना के हिमायती थे । वह बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे । वह बिहार की राजनीति में गरीब गुरबों की सबसे प्रबल आवाज थे ।
इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां,गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,सदानंद यादव,चौथी यादव, चन्द्रिका यादव,सिकन्दर कन्नौजिया,सुग्गु यादव, कृष्णा यादव, पंकज यादव, अरविंद यादव, सत्येंद्र यादव,रामाशीष यादव, रविन्द्र यादव,हरवंश यादव, सुदर्शन यादव अवधेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे । गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *