कल्याण सिंह को भाजपाजनो ने दी श्रध्दांजलि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह की 91 वीं जयन्ती भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धांजलि देकर मनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनको सच्चा राष्ट्रवादी बताते हुए श्री राम मंदिर आंदोलन के अगुवाई के लिए उनके कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह समाज के सबसे कमजोर और अंतिम व्यक्ति के लिए सदैव संघर्ष करने वाले नेता थे तथा अपने मुख्यमंत्रितत्व काल में उन्होंने भाजपा के सिद्धांत और विचारों के प्रति कार्य किया।
मुहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल राजनेता और सफल मुख्यमंत्री थे जो अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सदैव लडाई लड़ते रहे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालो में ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय,योगेन्द्र सिंह,संतोष यादव, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, आई टी संयोजक कार्तिक गुप्ता,देव प्रकाश सिंह,हर्ष कुशवाहा, विशाल वर्मा,अशोक मौर्य आदि मौजूद रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *