डीएम पहुंचीं विद्यालय, चखा एमडीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका, विद्यालय के कक्ष, रसोई घर, शौचालय एवं खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान उन्होने विभिन्न कक्षों में जाकर वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढाई एवं अध्यापकों के उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली । उन्होने बच्चों से खुद किताबें पढवाकर उनके ज्ञान की जानकारी लिया । उन्होने बच्चो को ड्रेस में ही विद्यालय आने को कहा तथा उन्हें दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली तथा बनाये गये भोजन को स्वयं खाकर चेक किया। जिलाधिकारी ने बच्चो में चॉकलेट का भी वितरण किया। कक्षों में कुछ बच्चों का स्वास्थ्य सही नहीं होने पर उन्होने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन कर चिकित्सकों की टीम के माध्यम से जॉच कर उपचार कराने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईयों को उनके वेतन के भुगतान की जानकारी ली तथा निर्देश दिया की खाना बनाते समय रसोईया अपने-अपने पोसाक का इस्तेमाल करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई का अभाव रहा और वाश-वेसिन भी गन्दा मिला जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने शौचालय के साफ-सफाई का निर्देश दिया तथा मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को बुलाकर विद्यालय की दशा सुधारते हुए प्रागंण में पौधरोपण एवं फूल-फुलवारी लगाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *