सेवानिवृत्त हुए साथियों को दी विदाई

गाजीपुर।राजकीय आयुर्वेदिक एसोसिएशन जनपद शाखा द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में सेवानिवृत्त हुए,चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में चीफ फार्मासिस्ट भानु प्रताप मौर्य, फार्मासिस्ट जवाहर सिंह यादव, चंद्रमा प्रसाद यादव, विजय कुमार वर्मा,फार्मासिस्ट सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र ,भागवत गीता पुस्तक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने विभागाध्यक्ष से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारी का असली सम्मान उनका जो भी देयक है ।उसे अविलंब भुगतान कर दें और संगठन के पदाधिकारियों से अपील किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करें। इसके लिए संगठन का जागरूक होना बहुत ही जरूरी है।जिसके लिए आम बैठकें होनी चाहिए।अंत में सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को दीर्घायु होने की कामना किया गया।परिषद के कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय ने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि जो परंपरा चली आ रही है,उसे आयुर्वेदिक संगठन जिंदा रखा है। परिषद के मुख्य सलाहकार एस पी गिरी ने कहा कि परिषद कि जब भी आवश्यकता हो आप लोग याद करिएगा परिषद आपके साथ खड़ा मिलेगा।आयुर्वेद एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा सम्मान समारोह में आए परिषद के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किए। विश्वास दिलाया कि परिषद के हर कार्यक्रम में आयुर्वेद संगठन के हमेशा से एक एक सदस्य कदम से कदम मिलाकर चलते आये हैं और आगे भी चलते रहेंगे।
कार्यक्रम में अरविंद कुमार सिंह, अरविंद मिश्रा, अरविंद पांडे, सूर्यकांत पांडे, विनय पांडे, सच्चिदानंद, अनिल मिश्रा, राजनाथ, धर्मराज, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार सैनी, श्री मोहन, अनिल कुमार दीक्षित, उधम सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा,योगेंद्र कुमार, नागेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। अखिलेश सिंह ने अध्यक्षता व संचालन अजय विक्रम सिंह ने किया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *