बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित

ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठिया विशुनपुरा के कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में 15 अगस्त के पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान प्रीति राय के द्वारा किया गया । इस दौरान उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाशंकर राय उर्फ बी ए सी मास्टर साहब रहे।

ग्राम प्रधान प्रीति राय के द्वारा इस पावन अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षक, सहित वरिष्ठ महिला व पुरुष स्वास्थ्य कर्मी के साथ ही ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष व सदस्य के साथ ही आंगनबाड़ी ,आशा बहू , रसोईया, सफाई कर्मी, दिव्यांग व होनहार छात्र छात्राओं के समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम् देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान प्रीति राय ने बताया कि आजादी के इस अमृत महोत्सव पर ऐसे लोग जिन्होंने समाज के लिए कुछ आगे बढ़कर काम किया है। ऐसे लोगों का इस पर्व पर सम्मान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है। जिसके तहत उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत के पांच मनरेगा श्रमिकों को साइकिल व पांच महिलाओं को सिलाई मशीन देकर भी पुरस्कृत करने का काम किया गया है।

इस कार्यक्रम में विकास खण्ड अधिकारी अनुराग राय , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिकेश प्रधान ,ग्राम विकास अधिकारी पूजा सिंह, रोजगार सेवक रमेश कुशवाहा ,पूर्व प्रधान शिव मूर्ति, देवनाथ , सतीश ,कल्पनाथ गिरी, रफीक एवं शैलेश प्रधान वतन आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन कवि बृजेश राय बउचट ने किया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *