भाजपा के मन में नफरत और विद्वेश भरा पड़ा

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के वैदापुर और सदर विधानसभा के सकरा गांव में आयोजित पीडीए जनपंचायत में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के मन में जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी जैसे महापुरुषों के प्रति भी उनके मन में नफ़रत भरा पड़ा है। उनके इस मानसिकता से पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र में वह विश्वास नही रखते हैं। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन में देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को गरीबों,पिछड़ों, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा मस्जिदों में मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी नफरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है।
उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता,समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप यादव,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,विभा पाल, कंचन रावत,सूर्यनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

अपात्रों को सूची से बाहर कराएं

गाजीपुर । जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट …