सैदपुरनगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष का निधन,शोक

सैदपुर (गाजीपुर)।भाजपा नेता,नगर पंचायत सैदपुर के पूर्व अध्यक्ष, अजगरा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे हरिनाथ सोनकर उम्र 60 वर्ष का सोमवार देर शाम लगभग 9-45 बजे निधन हो गया। इनकी पत्नी शीला सोनकर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रह चुकीं हैं।
इनके निधन का समाचार सुनते ही भाजपा में शोक की लहर फैल गई।इस निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने इसे भाजपा की अपूर्णीय क्षति बताया है ‌। इनके आलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय,प्रो शोभनाथ यादव, डा मुराहू राजभर,दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि ने भी शोक जताया है ।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …