
गाजीपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य बैठक सपना सिंह अध्यक्ष, जिला पंचायत की अध्यक्षता में 11.00 बजे दिन से आरम्भ सोमवार को हुई। अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पिछली बैठक 05.03.2024 की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। जिसपर उपस्थित सभी सदस्यगण द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की पुनरीक्षित बजट प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0 716682002.00 का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट अनुमान प्रारम्भिक अवशेष को मिलाकर कुल रू0 1254036121.00 सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला पंचायत की लाईसेंस शुल्क से सम्बन्धित उपविधि में संशोधन करने के लिए कुछ शर्तों के साथ सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्ययोजना के अनुमोदन की सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु विभव एवं सम्पत्ति कर की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया। आई०जी०आर०एस० के अन्तर्गत प्राप्त जनपद स्तर पर सड़क निर्माण हेतु तथा शासन स्तर से प्राप्त याचिका समितियों एवं अन्य प्राप्त प्रस्तावों पर कार्य कराये जाने हेतु सदस्यों द्वारा असहमति प्रदान की गयी। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन चोचकपुर मेले के संचालन को जारी रखने की अनुमति प्रदान की गयी। जिला पंचायत द्वारा प्रबंधाधीन मुहम्मदाबाद एवं जमानियाँ मोड़ बस स्टैण्ड पर शुल्क वसूली नीलामी के माध्यम से कराये जाने की स्वीकृति सदन द्वारा पारित किया गया। जिला पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों के आवंटन/किराया से सम्बन्धित प्रस्तावित उपविधि के अनुमोदन की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गयी।
जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान सदस्यगण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी से जनपद के स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं को निराकरण करने हेतु अपील की गयी।जिसपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु सदन में आश्वासन दिया गया। जल शक्ति मिशन की परियोजनाओं के चलते खोदी गयी सड़कों के मरम्मत कराये जाने की मांग सदस्यगण द्वारा मुख्य विकास अधिकारी से की गयी। विद्युत संबंधी जनपद की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित निदान किये जाने की मांग सदस्यगण द्वारा सदन में की गयी।
बैतक में सपना सिंह, अध्यक्ष, अफजाल अंसारी सांसद, ओम प्रकाश सिंह विधायक,बेदी राम विधायक,परियोजना निदेशक राजेश यादव, प्रमुख सीता सिंह ब्लॉक मरदह, सदस्य फेंकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। अन्त में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सांसद, विधायकगण एवं सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी।
