कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी डा. मनमोहन सिंह को श्रध्दांजलि

गाजीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दुखद निधन के पश्चात 28 दिसंबर को वे पंचतत्व में विलीन हो गए।गाजीपुर जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर में श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उनके प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा आयोजित हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री के साथ सरल स्वभाव के राजनेता थे, उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने एक महान योद्धा को खो दिया जो कांग्रेस पार्टी और देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। डाo मारकंडे सिंह व एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह दूरदर्शिता, निस्वार्थ सेवा, अर्थव्यवस्था के पितामह और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महान अर्थशास्त्री थे।आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सियासत में सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डाo मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोक सभा के बाद वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति शोक संवेदनाएं प्रगट की।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से जनक कुशवाहा, बटुक नारायण मिश्र ,अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, कुसुम तिवारी, उषा चतुर्वेदी ,सदानंद गुप्ता, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, सुधांशु त्रिवेदी, धर्मेंद्र कुमार, रईस अहमद, विनोद सिंह, आशुतोष सिन्हा, जेपी पांडे, राजेश उपाध्याय, राघवेंद्र चौबे,
अयूब खान, देवानंद ,इस्लाम मास्टर, अब्दुल्ला मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

ईडी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन

गाज़ीपुर। नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गांधी परिवार के खिलाफ …