प्रभारी मंत्री का जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत

सैदपुर।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के जिला अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार को पहली बार जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में पधारे जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल का जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा भारी उत्साह से माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, दयाशंकर पांडेय,अखिलेश सिंह, शशिकांत शर्मा, पंकज सिंह चंचल, नितिश दूबे आदि उपस्थित थे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …