to
गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 328 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 51 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 84 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion