सुविधाओं को परखा, खुद की पूजा

गाजीपुर।हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शहर के ददरी घाट एवं महाहर धाम जाने वाले रास्तों का स्थलीय निरीक्षण एवं मंदिर में पूजा अर्चन किया। श्रावण मास में काफी संख्या में श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरों पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम जाकर पूजा अर्चन किया जाता है। इस उद्देश्य से जिलाधिकारी ने महाहर धाम के विभिन्न मार्गाें एवं स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु अधिकारियों का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों से रास्तों में साफ-सफाई, बैरिकेटिंग की व्यवस्था, शहर में भारी वाहनो के लिए रूट डायवर्जन, सी सी टी वी की उपलब्धता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *