पीजी कालेज की प्रवेश परीक्षाएं 12 से 25 जुलाई तक

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 12 से 25 जुलाई के बीच आयोजित की गई हैं।
ज्ञातव्य है कि पी. जी. कालेज ने अपने यहां स्नातक और परास्नातक के प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि पहले ही 30 जून से बढ़ा कर 10 जुलाई कर दी थी।
प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने इस सम्बन्ध में बताया कि छात्रों एवं अभिभावकों की मांग पर प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी। अब इसी क्रम में प्रवेश परीक्षा की नयी समय-सारिणी जारी कर दी गयी है। स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी विषयों के प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 से 25 जुलाई के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच संचालित की जाएंगी। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम महाविद्यालय की वेबसाइट पर लोड कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र महाविद्यालय के वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से एक दिन पहले लोड किया जायेगा जिसे डाउनलोड करने के पश्चात प्रवेश पत्र की छायाप्रति लेकर परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रवेश परीक्षा के क्रम में वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा और उसी क्रम में आनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी की जाएगी। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों परामर्श दिया जाता है कि महाविद्यालय की सूचना से अपडेट रहने के लिए वेबसाइट आवश्यकता अनुसार सर्च करते रहें।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *