रजिस्ट्री दफ्तर स्थानांतरण का मामला जिला प्रशासन ने सुलझाया

गाजीपुर। जिला प्रशासन ने मशक्कत कर रजिस्ट्री दफ्तर का मामला सुलझा लिया है ।जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि अधिवक्ताओं का 20दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो जाएगा।नई परिस्थितियों में सिविल बार व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन के हाल में दोपहर एक बजे होगी।जहां नयी परिस्थितियों पर विचार कर अधिवक्ता निर्णय लेंगे।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के आंदोलन और उससे उत्पन्न परिस्थितियों के समाधान का मार्ग तलाशना प्रारंभ किया। अब तीन माह तक रजिस्ट्री दफ्तर में वर्तमान स्थान पर ही रहेगा ।इस बीच प्रशासन जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र की मरम्मत करा देगा।मरम्मत के बाद इस भवन में रजिस्ट्री दफ्तर आ जाएगा। साथ ही सहायक महानिबंधक का न्यायालय कलेक्ट्रेट कार्यालय के किसी कक्ष में संचालित होगा।इस समझौते पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, सिविल बार के अध्यक्ष सुधाकर राय,उप निबंधक सदर वीरेंद्र कुमार भारती, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रेम प्रकाश और पूर्व अध्यक्ष सिविल बार धीरेंद्र सिंह की सहमति बनी है।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *