कमजोरों के लिए किया अतुलनीय कार्य

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के लगातार नौ वर्ष पुरे होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाभियान में अनुसूचित जाति मोर्चा की पदाधिकारी बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार राम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी जन कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के बेबस, लाचार बहुतायत वर्ग को बिना भेद भाव मिल रहा है।उन्होंने कहा कि आज आप सबकी बड़ी जिम्मेदारी है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के सिद्धांत विचार को आगे बढ़ाने व सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने की। क्योंकि इन नौ वर्षों में विपक्ष की राजनीतिक दुकानदारी बंद हो गई है।भय,भूख, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगा,देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा, आम आदमी की बुनियादी जरूरतें सरकार ने प्राथमिकता से पूर्ण किया है। लेकिन समाज में सदैव से लूट और भाई भतीजावाद की राजनीति करने वाले तथा उनको प्रश्रय देने वाले लोग, कूटनीति के तहत झूठी अफवाह फैला कर सरकार के कार्यों से आम जनता का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं।
मोर्चा अध्यक्ष शैलेश कुमार राम ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर से कमजोर व्यक्ति के सम्मान और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अतुलनीय कार्य किया है और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महाभियान के हर कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित है।
बैठक में प्रो शोभनाथ यादव, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद,रामराज बनवासी,राममूर्ति बांसफोर,रामधीरज शास्त्री, पंकज सिन्हा, मारकंडेय प्रसाद, राजेश राम, प्रीति रावत,सुमन रावत,मिलन राम, नागेन्द्र निगम,चंदन दास,करन कुमार, बिहारी राम, देवचंद्र प्रधान, प्रवेश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *