प्रशिक्षण में 18 अनुपस्थित

गाजीपुर।नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थित में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी भवन के विभिन्न कक्षों में हुआ।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बैलेट बाक्स को सील करने, एजेन्ट की नियुक्ति करने एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 346 पीठासीन एवं 346 मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें पीठासीन 8 एवं प्रथम मतदान अधिकारी 10 अनुपस्थित थे। अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले दिन 18 अप्रैल के प्रशिक्षण में भाग लेना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशील लाल श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *