संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का अंबार

गाजीपुर । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता एवं सहायक पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति  में सम्पन्न हुआ। जिसमें 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 23 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 502 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 64 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया।
तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 54 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 44 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 10 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 106 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त  06 का मौके पर निस्तारण किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर का निस्तारण करायी जाय।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *