डीएम,एसपी के समक्ष पहुंचे मात्र छह फरियादी

गाजीपुर । शासन के निर्देश पर चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। थाना दिवस पर नोनहरा थाने में 6 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया। जिसमें नोनहरा थाने पर 1 शिकायत का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा तत्काल किया गया । शेष शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करें और गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखें तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एवं सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एवं असलहा रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया । इस मौके पर नोनहरा थानाध्यक्ष, लेखपाल, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *