मुख्य पदों पर बहुकोणीय मुकाबले के आसार

गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का कार्य पूरा हो गया।मुख्य पदों पर बहुकोणीय तथा अन्य पदों पर आमने सामने के मुकाबले की स्थिति बन रही है। कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संभव है।यह स्थिति नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद और स्पष्ट हो जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन हुए हैं।इस पद पर सुधाकर राय,राजकुमार जायसवाल, गोपाल जी लाल श्रीवास्तव और वीरेन्द्र कुमार पांडेय ने नामांकन किया है।महासचिव पद के लिए तीन नामांकन हुए।मुन्ना लाल,रामयश सिंह यादव तथा रतन जी श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता और बृजकिशोर सिंह यादव आमने सामने हैं।कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए चार नामांकन हुए।यमुना सिंह, चंद्र मोहन सिंह, सुबास चंद्र जोशी और अजय वीर विक्रम सिंह नामांकन कर मैदान में कूदे हैं।कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अजय सिन्हा और दीपक कुमार पांडेय ने नामांकन किया।सहसचिव प्रशासन के लिए भी दो लोग विमल कुमार व राहुल मिश्रा मैदान में उतरे हैं।सह सचिव पुस्तकालय के लिए मुहम्मद आकिब और अभिमन्यु उपाध्याय ने नामांकन किया।कोषाध्यक्ष पद पर संजय सिंह कुशवाहा ने एकमात्र नामांकन किया है।वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए आठ तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 6 नामांकन हुए।यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी सत्येंद्र श्रीवास्तव और सहायक चुनाव अधिकारी राम प्रताप यादव व वंश नारायण भारती ने दी।मतदान 17 दिसंबर को होगा।
नामांकन का कार्य दो दिन हुआ।अंतिम दिन काफी गहमागहमी रही।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *