गाजीपुर ।जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 74 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 518 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 31 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियां में तहसीलदार की अध्यक्षता में 73 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 63 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 4 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 73 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 2 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 104 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होंने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर तहसीलदार सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Check Also
जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …
Narad Vani The Critical Opinion