सड़कों की दशा देखने निकलीं डीएम,15 तक गढ्ढा मुक्त करने का दिया निर्देश

गाजीपुर। प्रदेश सरकार जहां जनपद की सड़कों के लिए बेहद गम्भीर है वहीं जनपद के निर्माण /कार्यदायी संस्थाओं के कान पर जूॅ तक नही रेंग रही। आये दिन जनपद के लोगों द्वारा सड़कों के सम्बन्ध में शिकायत  की जा रही है ।  जर्जर एवं गढ्ढायुक्त सड़कों के कारण जहां आवागन बाधित हो रहा है वहीं दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसे ही ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नगर क्षेत्र के विभिन्न सड़कों/मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया । सड़कों की दयनीय स्थिति, सड़कों पर सीवर पाइप लाइन डालकर बनाये गयी सड़कों में हुई अनियमितता देखकर नाराज हुईं। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय के अधिकारियों को फटकार लगाईं ।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपरान्ह में नगर के विभिन्न सड़कों/मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी/निर्माण संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 नवम्बर तक जनपद की समस्त जर्जर एवं गढ्ढायुक्त सड़कों को सही कराते हुए जनपद को गढ़्ढामुक्त कराते हुए चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आज चोचकपुर मार्ग 2 किमी तक, महादेवा मन्दिर से एस पी बंगला मार्ग, एन एच-29 से एस पी कार्यालय मार्ग, सिंचाई विभाग चौराहा से शिव मन्दिर तक सम्पर्क मार्ग, सिंचाई विभाग चौराहा से बड़ी बाग चुंगी मार्ग एवं लंका अंधऊ बाईपास मार्ग से बिन्दु होटल होेते हुए मिरनापुर तक सम्पर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सड़कों को मानक के  अनुरूप गुणवत्तापूर्ण  निर्माण का निर्देश दिया।  मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, अवर अभियन्ता नगर पालिका एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *