गांवों के गंगा में गिरने वाले नालों की मांगी सूची

गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक जिला पंचायत सभागार में सोमवार को हुई। बैठक में उपरोक्त समितियों में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने जिलाधिकारी व समस्त सदस्यगण का स्वागत करते हुए समिति के प्रगति योजनाओं पर प्रकाश डाला।
बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक की कार्यवाही समीक्षा करते हुए जिला गंगा समिति  में  ‘घाट पर हाट‘ घाट पर योगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम , नमामि गंगा योजनान्तर्गत बनाये गये  एसेट्स ,  चल रहे कार्योें पर प्रगति की जानकारी ली तथा गंगा ग्राम समिति  के गठन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से  गंगा नदी में गिरने वाले ग्राम पंचायतों के नालों की सूची बना कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पौधरोपण के पश्चात कम जीयो टैगिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा जिन-जिन विभागों द्वारा पौधरोपण पश्चात जीओ टैगिंग  अभी तक नहीं की गयी उसे जल्द से जल्द पूरा कराने तथा वृक्षारोपण समिति की टीम गठित कर उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता , डी एफ ओ , समस्त ई0 ओ0 नगर पालिका/पंचायत, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *