कांग्रेस ने दिया अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन

गाजीपुर। अधिवक्ता संघर्ष समिति के आंदोलन को गुरुवार को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया। रजिस्ट्री कार्यालय कहीं अन्यत्र भेजने के विरोध में जिला प्रशासन की मंशा के खिलाफ अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया है कि अधिवक्ताओं की मांग जनहित में है, इसे कहीं कचहरी परिसर में ही रहना चाहिए । इसके बाद कांग्रेस नेता आंदोलन स्थल कचहरी परिसर पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी उनकी लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है । हर हाल में रजिस्ट्री ऑफिस कचहरी कैंपस में होना चाहिए। इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी जिला प्रशासन से करती है । जिला प्रशासन को भी सम्मानित अधिवक्ताओं के इस उचित मांग का सम्मान करना चाहिए ।
बैठक में सर्वश्री अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह अजय सिंह,सतीश उपाध्याय ,विद्याधर पांडे, झुन्ना शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *