
गाजीपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के समस्त सोलह विकास खंडों में ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य प्रारंभ किया। सत्याग्रह/ आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष सूर्यभानु राय ने कहा कि सचिव से लक्ष्य आधारित कार्य लिया जाता है, छुट्टियों के दिन भी कार्य के लिए बुलाया जाता है तो फिर ऑनलाइन अटेंडेंस की बात बेमानी है। कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए हुए पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए आदेश किया गया है जो पूर्णतः अव्यावहारिक है और कत्तई स्वीकार नहीं है। इसके विरोध में जनपद के समस्त विकास खंडों पर एकत्र होकर समस्त सचिवों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति पर अपना विरोध दर्ज कराया एवं कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा सचिवों में भय का वातावरण पैदा कर जबरदस्ती अन्य विभागों के कार्य लिए जा रहे हैं। जिससे पंचायत और विकास विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है।सचिव संगठन अब किसी प्रकार का उत्पीड़न कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि शांतिपूर्ण सत्याग्रह/आंदोलन के बाद भी यह अव्यावहारिक आदेश वापस नहीं हुआ तो जनपद एवं प्रदेश के समस्त सचिव कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/ प्रशासन की होगी।
विकासखंड भांवरकोल में सभी सचिव इकट्ठा हुए ,
ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सामान्य समिति के बैनर तले काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते करने के बाद अपने कार्य क्षेत्र में कार्य हेतु चले गए।
इस मौके पर समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष सूर्य भान राय ,राजकुमार यादव ,अजीत गौतम, ज्ञानेंद्र यादव, बृजेश कुमार ,शशिकांत,रवि यादव,महताब आलम,परवेज अली, हरिओम कनौजिया आदि सचिव उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion