एसआईआर विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने का माध्यम

गाजीपुर। कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ (सह प्रदेश प्रभारी, यूपी) राजेश तिवारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि यूपी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया चिन्हित कर विपक्षी मतदाताओं के नाम काटने का माध्यम बनती जा रही है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदाताओं के फॉर्म समय से भरवाकर उन्हें जागरूक करें एवं 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह एवं प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू ने संयुक्त रूप से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कहीं भी मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर बूथ और वार्ड में मदद के लिए तैयार रहना है। यह लोकतंत्र की रक्षा का वक्त है।
जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि शहर क्षेत्र में कई स्थानों पर मतदाताओं के नाम कटने की शिकायतें आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया में लगे हैं और हम किसी भी मतदाता का नुकसान नहीं होने देंगे।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि मतदाता जागरूकता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। एसआईआर के बहाने विपक्षी मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशें हो रही हैं, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से विफल करेंगे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि गांव-गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर पर एक संगठित अभियान चलाकर मतदाता सूची को सही और पूर्ण कराने में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ,वरिष्ठ नेता अजय सिंह ,पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा ,अजय श्रीवास्तव ,ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह ,हामिद अली, सैयद ईबरतुल्लाह, देवनारायण सिंह ,अरविंद मिश्रा ,मंसूर जैदी, राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा ,कृष्णानंद तिवारी, सदानंद गुप्ता ,नसीम अख्तर, सतीश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडे ,ईनरमल यादव, जयप्रकाश पांडेय, देवेंद्र सिंह, राज कपूर रावत ,अक्षयवर बिंद ,शंभू कुशवाहा आदि ने भाग लिया ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …