दलितों,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से बाहर रखने का षडयंत्र

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे S I R (एस आई आर)कार्यक्रम की आवश्यक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई।
बैठक में SIR कार्यक्रम के जिला प्रभारी तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक बड़े गांव में बूथों पर पूरा एस आई आर प्रपत्र नहीं बंट पाया है, सर्वर डाउन है, जनपद के अधिकांश जगहों पर बिना ट्रेनिंग के BLO द्वारा फॉर्म भरने में तमाम अनियमिताएं आ रही हैं जिससे 4 तारीख तक सभी मतदाताओं के एस आई आर फार्म नहीं भरे जा सकते हैं । उन्होंने इस अभियान में प्रशासन द्वारा धीमी गति से किये जा रहे कार्य और घोर लापरवाही की निंदा करते हुए निर्वाचन आयोग से कम से कम 3 महीना का समय SIR कार्यक्रम के लिए बढ़ाने की मांग किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। उन्होंने कहा चुनाव आयोग का एस आई आर कार्यक्रम दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से एन केन प्रकारेण मतदाता सूची से बाहर करना है। लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी इस साज़िश को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा सरकार की कुछ विफलताओं से उपजे जनाक्रोश को दबाने के लिए और उससे ध्यान हटाने के लिए सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिना जरूरत के यह अभियान चला रही है।
बैठक में विधायक डॉ वीरेंद्र यादव , विधायक जयकिशन साहू ,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, डॉक्टर नन्हकू यादव, सुधीर यादव, डॉक्टर रमाशंकर राजभर, मनीष पांडे ,सुशील जायसवाल, आमिर अली, भरत यादव, खेदन यादव, जयहिंद यादव,राजेंद्र यादव, तहसीन अहमद, गोवर्धन यादव, डॉक्टर विजय बहादुर, लल्लन राम ,कमलेश भानु, विभा पाल, रामधार यादव ,अमित ठाकुर ,अभिषेक कुशवाहा ,मदन यादव, जयराम भारती, रामदरश यादव, डॉ सीमा यादव, छन्नू यादव, दिनेश यादव,रीना, पूजा गौतम, बिंदु वाला बिन्द, शौर्या सिंह, पंकज यादव , सुजीत यादव, पुनीता यादव, राम ज्ञान यादव, लालजी यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यालय पर आए जखनियां के पूर्व विधायक सुब्बा राम के पार्थिव शरीर पर पार्टी कार्यालय में पुष्प एवं पार्टी का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …