थाना दिवस पर डीएम-एसपी के सामने आए केवल छः फरियादी

गाजीपुर । थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना सैदपुर में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुना गया साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर थाना सैदपुर में 06 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया ।जिसमें मौके पर 1 का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय द्वारा शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने आवेदनो के निस्तारण हेतु गांव की शिकायत जो भी शिकायत आती है तो राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थाना प्रभारी सैदपुर अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …