एनसीसी दिवस पर पौधरोपण

गाजीपुर। पी जी कॉलेज में एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के दिशानिर्देश में कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के DSW प्रो0 संजय चतुर्वेदी, IQAC समन्वयक प्रो0 वीरेन्द्र सिंह, NEP सह- समन्वयक डॉ0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 गोपाल जी, NCC के सी टी ओ डॉ0 रवि शेखर सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 65 कैडेट्स उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम 92 UP बटालियन NCC गाज़ीपुर के द्वारा आयोजित कराया गया। बटालियन से हवलदार रामलौटन सिंह उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम 92 UP बटालियन NCC के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज के संरक्षण में सम्पन्न कराया गया।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …