
गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय विंध्याचल राय जी की 43 वीं पुण्यतिथि आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज साधापुर में क्षेत्रीय जनता अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा पूरे उत्साह के साथ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई । विद्यालय के प्रबंधक रविकांत राय एआईसीसी सदस्य ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर स्वर्गीय राय द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय राय का राजनीतिक सफर बहुत ही लंबा एवं कठिनाइयों से भरा रहा था। विधान परिषद सदस्य के रूप में जिला आजमगढ़ एवं गाजीपुर की जनता का नेतृत्व किया । एक ईमानदार, चरित्रवान एवं समाज के लिए प्रेरणादायक एवं जनता के प्रति जवाबदेह नेता के रूप में उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। श्री राय ने बताया कि नौजवानों एवं छात्रों को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए । उनकी याद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.कल्पनाथ राय ने 33 के0 वि0 का विद्युत सब स्टेशन महड़ौर में स्थापित किया । जिससे सैकड़ों गांव को बिजली मिलती है ।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रवि प्रकाश राय प्रधानाचार्य, अमित कुमार राय, जितेंद्र राय, राधेश्याम यादव, जितेंद्र नाथ पांडे , राणा प्रताप, ललित मोहन मिश्रा , अमित कुमार , ईश्वर चंद्र राम, अवनीश त्रिपाठी, प्रवीण कुमार ,प्रेम प्रकाश राय, किसलय राय , परमेंद्र यादव, दीनदयाल , विपिन कुमार राय , पुनीत कुमार राय, मोहन राय , प्रतिभा देवी एवं जितेंद्र खरवार और विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रवि प्रकाश राय ने किया ।

Narad Vani The Critical Opinion