सद्भावना दिवस के रूप में मनी जयंती

गाज़ीपुर। रजदेपुर स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान गोष्ठी सभाओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। कहा गया कि वह ना केवल युग दृष्टा थे बल्कि उन्होंने कंप्यूटर क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी थी,साथ ही 18 साल के युवाओं को वोट करने का भी अधिकार दिया था।

शनिवार को रजदेपुर स्थित जिला कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वीं जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने स्व. श्री राजीव गांधी जी के फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया । राजीव गांधी गंभीर व्यक्तित्व के साथ आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अदभुत क्षमता वाले व्यक्ति थे। वे देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि स्व राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार , कंप्यूटर क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना, पंचायती राज की स्थापना, इंदिरा आवास योजना व दूर संचार क्रांति जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। भारत की एकता को बनाए रखने के अलावा उनके अन्य प्रमुख कार्यों में से एक है 21वीं सदी के भारत का निर्माण।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ,पूर्व शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ,लाल साहब यादव , बटुक नारायण मिश्र,अजय श्रीवास्तव , ज्ञान प्रकाश , राम नगीना पांडे,सतीश उपाध्याय ,माधव कृष्ण , आशुतोष गुप्ता ,मनीष राय , इब्ररत भाई, मंसूर रानी,अनुराग पांडे ,जय विजय, सोनिया सिंह ,सती राम सिंह ,कैलाशपति कुशवाहा ,अजय दुबे, जितेंद्र बिंद ,बृजेश राम ,अवधेश भारती ,अवधेश पांडे, कृष्णानंद तिवारी ,शंभू नाथ कनौजिया, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *