
गाजीपुर। भाजपा के नेतृत्व में शहीदों तथा महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने, सैनिकों के शौर्य, स्वाभिमान के सम्मान में राष्ट्र भक्ति भावना से प्रेरित तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को भाजपा द्वारा छ मंडलों में कुल 57 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई । भदौरा मंडल की तिरंगा यात्रा नन्दिनी मैरिज हाल भदौरा से निकल कर बाजार भ्रमण करते हुए देवकली,करहिया के रास्ते रामचबूतरा, गहमर पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया और कहा कि आजादी के 70-75 वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वाभिमान मजबूत हुआ है ।अब भारत सिर्फ अपना बचाव नहीं करता बल्कि अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान मे घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को धवस्त करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित देश पर मर मिटने वाले सभी महापुरुषों के सम्मान के लिए कृत संकल्पित है।इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में देशभक्ति नारों के साथ भारत माता की जय के उद्घोष होता रहा।
तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक सुनीता सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, अमित सिंह, अमित पांडेय, जितेन्द्र उपाध्याय, राजीव चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
सैदपुर पश्चिमी की तिरंगा यात्रा नायकडीह कीनाराम बाबा के मठ से निकल कर मौधा,पतरही,बेलहरी, खानपुर, बिहारीगंज डगरा होते हुए करमपुर, ददरा,अमेदा के रास्ते अनौनी बाजार में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आजादी की लडाई में अंग्रेज़ों से लोहा लेकर देश को स्वतंत्र कराने के लिए हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर बलिदानियों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।भारत वीरों की धरती है जहां मातृभूमि की रक्षा और सम्मान स्वाभिमान के लिए मर मिटना हमारे खून में है।
इस बीच खानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा में तिरंगा यात्रा के साथ बाइक पर सवार लोग देश भक्ति नारे लगाते रहे।
तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, संतोष चौहान,अचल सिंह,श्यामकुंवर मौर्य, संतोष भारद्वाज सहित आदि लोग उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद देहात मंडल की तिरंगा यात्रा कुंडेसर चट्टी से प्रारम्भ होकर सुरतापुर, बालापुर, सलेमपुर होते अष्ट शहीद पार्क मोहम्मदाबाद पहुंच कर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , वंदेमातरम् के गगनभेदी नारे लगते रहे।
तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि युवा नेता पीयूष कुमार राय ,मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, प्यारे मोहन सिंह यादव, सतीश राय, शशांक शेखर राय, ऋषभ राय, चन्द्र विजय राजभर, योगेश कुशवाहा, आयुष पाण्डेय, विशाल राय, विनय राय, पूर्णेंदु राय, जगदीश शर्मा, अजीत राय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिलदार नगर – दिलदार नगर मंडल की तिरंगा यात्रा दिलदारनगर गांव से निकलकर रकसहा, महना, उसिया, धनाड़ी, खेजुरी ,अरंगी होते हुए दिलदारनगर बाजार में तथागत मैरिज हाल पर समाप्त हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता परीक्षित सिंह ने तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, बृजनंदन सिंह, जयप्रकाश सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश मौर्य ,उमेश पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाराचवर प्रथम की तिरंगा यात्रा आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर से लखनौली होते लाला की बारी पर जाकर समाप्त हुई।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ,मनोज भारद्वाज,विजय नरायन शर्मा आदि मौजूद थे।
जखनियां द्वितीय की मंडल तिरंगा यात्रा नायकडीह से जलालाबाद होते दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पारस नाथ राय,सरोज मिश्रा, अशोक चौहान, राजेश सोनकर, राजेश शर्मा, गोलू मौर्य ,मनोज यादव ,अनिल पांडेय, रुद्र प्रताप सिंह ,सुधाकर कुशवाहा ,देवेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

Narad Vani The Critical Opinion