
गाजीपुर । जनपद में गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर एंव बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने तहसील सेवराई के विभिन्न बाढ़ प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण कर लोगों से उनका हाल जाना।
जिलाधिकारी ने तहसील सेवराई अन्तर्गत हसनपुरा, नसीरपुर, बिरऊपुर व मकदुमपुर का नाव के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से उनका स्वास्थ्य लाभ जाना। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सेवराई को बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत समाग्री व लंच पैकेट तथा पशुओं के लिए चारा व भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने बाढ़ प्रभावित ग्रामों में नावों की संख्या बढाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज शाम तक गंगा नदी के जलस्तर मे कमी होने की सम्भावना है। पूरे जनपद के 5 तहसीलों के 57 ग्राम बाढ़ से प्रभावित है जिसमे 24 ग्रामों की आबादी प्रभाावित हुई है। सभी ग्रामो में लंच पैकेट की उलब्धता सुनिश्चित कराने का पहले ही निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियों को दिये गए हैं। इसके साथ ऐसी महिलाएं जिसकी डिलीवरी ड्यू है ऐसी गर्भवती महिलाओं की सूची बनायी गयी है। बाढ शरणालय तथा बाढ़ कन्ट्रोल रूम 0548-2224041 व 9454417103 क्रियाशील है। आमजन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम नं0 पर सूचित कर सकते हैं।
मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सेवराई लोकेश कुमार,क्षेत्राधिकारी जमानियां , तहसीलदार सेवराई एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Narad Vani The Critical Opinion