छोटे बच्चों के साथ गंगा घाट पर स्नान के लिए न आएं

गाजीपुर। गंगा जलस्तर में बढ़ाव होने के कारण जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने संयुक्त रूप से ददरीघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर और पवित्र माह सावन का अंतिम सोमवार में उमड़ने वाली कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के आवागमन के रास्तों व स्नान घाटों पर बैरिकेटिंग व सुविधा/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने का संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें नहाने की व्यवस्था हेतु फव्वारे के द्वारा सीढ़ी से ऊपर ही किया जाए साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि वह अपने छोटे बच्चों के साथ घाट पर स्नान करने के लिए न आएं।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …