छात्र छात्राओं का बीएसए ने किया स्वागत

गाजीपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर द्वारा प्रा0वि0 हेतिमपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को रोरी-चन्दन लगाकर स्वागत किया गया व कॉपी – कलम, सूक्ष्म जलपान दकर छात्र- छात्राओं को विद्यालय रोज आने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में 50 बच्चे उपस्थित रहे व विद्यालय के समस्त स्टाफ कुल 07 अध्यापक उपस्थित रहे। हेमन्त कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व आलोक कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर व पूनम राय प्र0अ0 प्रा0 वि0 हेतिमपुर व रागिनी सिंह स0अ0 अध्यापक व अन्य स0अ0, शिक्षामित्र आदि की उपस्थित रहे।

Check Also

जनता भयमुक्त नहीं हुई, माफिया अपराधी हैं भयमुक्त

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के …