
गाजीपुर । हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण मास में काफी संख्या में श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरों पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कांवरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने शनिवार को जनपद के महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि कावरियों के जाने वाले रास्तों में लटके एवं जर्जर तारों को विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्ग एवं कांवरियों के आने वाले विभिन्न रास्तों पर जर्जर लटके तारों को तत्काल ठीक करा लिया जाय। उन्होने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि मन्दिर परिसर में बैरिकेटिंग, चेन्जिग रूम, लाईट, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कांवर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रों का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने भीड़ भाड स्थलों पर खोया पाया टेन्ट लगाया जाय एवं भीड़ भाड स्थलों पर महिलाओं पुलिस बल अवश्य लगायी जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद संजय यादव, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
Narad Vani The Critical Opinion