
गाजीपुर। मरदह ब्लॉक के न्याय पंचायत नसरतपुर के बरही ग्राम पंचायत में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई । जिसमें जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कल मुख्यमंत्री गाजीपुर आए थे लेकिन जनपद की आधारभूत समस्याओं को दरकिनार करके हवा हवाई समीक्षा की गई। हमें संगठन सृजन के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। हर बूथ पर दो बीएलए और एक बूथ अध्यक्ष बनाना है फिर उसकी कमेटी बनानी है । न्याय पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल की कमेटी का गठन कर पूरे ब्लॉक में एक मजबूत संगठन बनाकर 2027 के लिए अभी से कमर कस कर तैयार हो जाना है । कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं , हम कांग्रेस के सिपाही हैं डरने वाले लोग नहीं है जनता की समस्याओं को लेकर सड़क पर लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे , इस तानाशाह सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकना है । एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी लगातार जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय लगातार संगठन की मजबूती को धार देते हुए जनता की समस्याओं को लेकर लड़ रहे हैं । हमें भी बूथ से लेकर जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करना है और इसी संगठन के बल पर देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी सूरत में संगठन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए हमें मजबूत लोगों को संगठन में जोड़ना है क्योंकि संगठन ही हमारी रीढ़ है। वर्तमान सरकार संविधान बदलना चाहती है एक-एक कार्यकर्ता को इसके लिए खड़ा होना होगा और जब तक हमारी सरकार नहीं बनेगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, संविधान की रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता को खड़ा होना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश भारती ने किया और सभी आंगनतुकों के प्रति आभार प्रकट किया । संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे ,राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय ,अखिलेश यादव ,ओम प्रकाश पासवान, महबूब निशा, सुमन चौबे, किरण गौतम, गुलवास यादव ,गुड्डू अंसारी, राजू राम, शंकर राम, शशिकांत कुमार ,गौरी शंकर ,संजय सिंह, बृजेश कुमार आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए।
Narad Vani The Critical Opinion