
गाजीपुर । माह के चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में थाना सुहवल में सम्पन्न हुआ। जिसमें 22 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। थाना दिवस में उपस्थित फरियादियों ने लिखित रूप से अपना अपना आवेदन दिया जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। थाना दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल को निर्देशित किया है अपना-अपना फिल्ड रजिस्टर बनायें तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त आवेदन या लम्बित प्रकरण को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर फिल्ड रजिस्टर पर सभी आवदनों को नोट करते हुए तत्काल निस्तारण किया जाय। उन्होने निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है, अधिकारी वहां मौके पर जाकर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी, लेखपाल एवं अन्य पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion