
गाजीपुर ।विकास भवन सभागार में जिलाधिकरी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत निर्मित एस0टी0पी0 से घरेलू सीवेज को कनेक्टिविटी के संबंध में एंव एस0टी0पी0 के कार्यों को निरीक्षण हेतु गठित समिति को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के समस्त 34 नालों में बायोरेमिडिएशन का कार्य सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियन्ता, देवकली पम्प नहर, सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के मरदह विकास खण्ड में गोविन्दपुर, बरही, गुलाल सराय एवं नसरतपुर ग्राम पंचायतों से निकल रहे नहर के समीप सिंचाई विभाग की अनुपयुक्त खाली पड़ी भूमि पर अपने विभाग के आवंटित लक्ष्य को उक्त भूमि पर वृक्षारोपण हेतु पूर्ण करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने डी0एफ0ओ0 को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे ग्राम पंचायतों में गंगा समिति का गठन किया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में नियमानुसार जिला आर्द्र भूमि समिति का गठन की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें। जनपद के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए मियॉवाकी पद्धति से वृक्षारोपण हेतु कम से कम एक-एक स्थल का चयन कर वृक्षारोपण करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समिति के नामित सदस्य शैलेष राम डी0एफ0ओ0 विवेक कुमार एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion