कलेक्ट्रेट,विकास भवन परिसर से रुबरु हुए डीएम

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय,परिसर एवं विकास भवन के समस्त कार्यालयों एवं पटलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय में साफ-सफाई एवं फाईलों को व्यवस्थित ढंग से रख रखाव का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट एवं जिला सचिवालय का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों के पटलों का जायजा लिया। उन्होने पृथक-पृथक समस्त पटलों, फाईलों का रख-रखाव, साफ-सफाई, लाईट, इनवर्टर एवं जनरेटर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की व्यवस्था को देखा। तत्पश्चात विकास भवन पहुंच वहां के समस्त कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास भवन में विद्युत वायरिंग बेतरतीव ढंग से होने के कारण उन्होने उसे सही कराने का निर्देश दिया। विकास भवन में कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश  दिया कि  अधिकारी एवं पटल सहायक नियमित रूप से कार्यलय पहुंचें एंव जनता की सुनवाई करें। पटलो पर फाईलों  का निश्चित समयावधि में निस्तारण करा दिया जाय जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान न हो सके। उन्होने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन में विद्युत वायरिंग  एवं बिल्डिंग में कुछ कमियां पायी गयी उसे दुरूस्त कराने का भी निर्देश दिया । मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, सालिक राम, जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश यादव एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …