
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आज से शुरू जन सम्पर्क अभियान में भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने मिश्र बाजार मुहल्ले में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश बिन्द के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से शुरू कर घर-घर जनसंपर्क किया । सरकार की योजनाओं उपलब्धियों को बताया ।

उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश मे विकास की गति तेज हुई है।इस अवसर पर सुनील गुप्ता, प्रीति गुप्ता नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शशांक राय, शिवम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता साथ साथ रहे।

Narad Vani The Critical Opinion