
सादात। कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को दो इकाई में शामिल शिविरार्थियों ने सेवा और श्रमदान संग जनजागरण का कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी सुशीला यादव और डॉ. एकरामुल्लाह के निर्देशन में चयनित बस्ती मजुईं एवं सादात में छात्र छात्राओं ने साफ सफाई करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य का महत्व बताया। प्रबंधक विजय कुमार यादव ने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझना चाहिए। रासेयो का यह शिविर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्राचार्य डॉ श्रीकांत यादव ने बताया कि स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने चयनित मलिन बस्ती में ग्रामीणों को समसामयिक विषयों के बारे में जागरूक किया। शिक्षक शिवकुमार, हरिशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश, रविन्द्र मौर्या, कैलाश यादव, रामकुंवर यादव ने रासेयो की महत्ता पर प्रकाश डाला। शिविर में ज्योति, सोनम, प्रीति, दिव्या, रानी, हंसा, खुशी, मनीषा, प्रियंका, रेनू आदि शामिल हैं।
Narad Vani The Critical Opinion