
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के अध्यक्ष विशाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें युवा कांग्रेस के कर्मठ नेता धर्मेंद्र कुमार और हरे कृष्ण यादव के साथ पचास से ज्यादा युवकों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक में संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और मौजूदा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा लेने की रणनीति बनी। विशाल सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ कर नए जनाधार को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रही है, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में संगठन की पकड़ मजबूत करने में आप सभी लोग जुट जाइए।उन्होंने कहा कि राजनीति की भी एक मर्यादा होती है, राजनीति एक धर्म है, धर्म की राजनीति गलत है और आज मौजूदा भाजपा सरकार धर्म आधारित राजनीति करके समाज को बांटने का काम कर रही है, जो गलत है। युवा कांग्रेस के नेता धर्मेंद्र कुमार ने सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए बताया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार धर्म को आधार मानकर राजनीति कर रही है, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम, निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी अजय श्रीवास्तव, आलोक यादव, धर्मेंद्र कुमार, मंगल यादव, अमित कुमार, चंद्रशेखर आदि लोग उपस्थित रहे।
Narad Vani The Critical Opinion