महिला मोर्चा भी हर घर तिरंगा के लिए तैयार

गाजीपुर।आजादी के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव मना रहे देश के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका दूबे ने कहा कि हमारे सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा हमारे देश की शान है।इस तिरंगे की रक्षा और सम्प्रभुता के खातिर हमने बहुत बलिदान दिए हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसमें भाजपा महिला मोर्चा ने जबरदस्त भागीदारी सुनिश्चित कर रखी है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा प्राप्त झंडे का वितरण जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय और प्रवीण सिंह द्वारा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में वितरण किया गया।
बैठक का संचालन महामंत्री माया सिंह ने किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष किरन सिंह, रीमा खरवार,कंचन गीरी,रीना चौरसिया, सुनीता सिंह,सीमा मिश्रा,मधु राय, कंचन तिवारी,आशा प्रजापति सहित आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Check Also

छः फरवरी तक भर सकते हैं फार्म छः

गाजीपुर ।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *