
सादात। यूपीएस/एनपीएस के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं स्वास्थ्य, सफाईकर्मी तथा अन्य विभाग के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर मंगलवार को मध्यावकाश में विरोधी स्लोगन की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। बापू इंटर कॉलेज सादात, समता इंटर कॉलेज सादात, गोविंद इंटर कॉलेज सादात, सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद, बैजल बघेल इंटर कॉलेज मिर्जापुर, प्राथमिक विद्यालय बहरियाबाद, कबीरपुर, कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर आदि विद्यालयो के शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने विरोध प्रकट किया। विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, संजय कश्यप, राम अवतार यादव, इरशाद आलम, आमिर अंसारी, कृपाशंकर सिंह, अवधेश यादव, परमेश यादव, सावित्री देवी, पूजा सरोज, सुमन चौहान आदि रहे।
Narad Vani The Critical Opinion