
वाराणसी । महिला भूमिहार समाज का सांस्कृतिक कार्यक्रम और मकर संक्रान्ति का त्यौहार बजरा व नमो घाट पर हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती वंदना से किया गया।
बजरा और नमो घाट पर रंगारंग कार्यक्रम में एकल नृत्य , अन्त्याक्षरी हुआ।इसके बाद अस्सी घाट पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर गरीब महिलाओं और जरूरतमंद बच्चों को दही-चूड़ा, तिलकुट, लाई, बिस्कुट, चॉकलेट ,ऊलेन कपड़े के साथ टोपी,मोजा,दस्ताना उपहार के तौर पर दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा. राजलक्ष्मी राय ,पूनम सिंह,प्राची राय,मंजुला चौधरी,किरन सिंह,नीलिमा राय ने योगदान दिया।
कार्यक्रम मे डा. उषाकिरन राय, रीता सिन्हा,शकुंतला राय,सरिता राय, बबिता राय,वंदना सिंह,अनिता राय,अंकिता, सविता,सुमन सिंह,आशा राय,कविता,उमा राय आदि उपस्थित रही।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का आभार महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डा. राजलक्ष्मी राय व पूनम सिंह ने दिया।
Narad Vani The Critical Opinion